{"_id":"717dd444d6a068be6e46e0acd995be64","slug":"drugs-trafficking-charges-framed-against-bhola-and-others-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोला समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोला समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में मंगलवार को थाना बनूड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के आरोपियों के खिलाफ चार्जेज फ्रेम किए गए। जबकि इसी मामले में नामजद अनूप सिंह काहलों को केस से डिस्चार्ज कर दिया गया। अगली सुनवाई 25 अगस्त होगी।
विज्ञापन
पुलिस ड्रग तस्करी के सभी आरोपियों को दोपहर में अदालत लेकर आई थी। हालांकि केस की सुनवाई शाम चार बजे के करीब हुई।
इस दौरान अर्जुन अवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला, सरबजीत सिंह साबा, सतिंदर सिंह धामा, जगजीत सिंह चहल, मनजिंदर सिह बिट्टू औलख, बलजिंदर सिंह सोनू एवं परमजीत सिंह पम्मा पर आईपीसी की धारा 379, 411, 473, 468, 471, 120बी, आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 एवं 21, 22, 25, 25ए, 27, 29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत चार्जेज फ्रेम किए गए। जबकि जमानत पर चल रहे सुरजीत सिंह एवं दीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 29 की धारा को बढ़ाया गया है। इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बनूड़ पुलिस ने कुछ समय पहले इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी अनिल चौहान एवं दविंदर सिंह हैप्पी का चालान अभी तक अदालत में पेश नहीं किया है। इस कारण दोनों की पेशी 14 दिन न्यायिक हिरासत के हिसाब से चल रही है। पुलिस ने आरोपियों की तरफ से पकड़े गए ड्रग्स के सैंपलों की रिपोर्ट अदालत में पेश की गई थी। रिपोर्ट में नशा होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
भोला जपते रहे माला
अदालत की कार्रवाई के दौरान जब आरोपियों पर आरोप दायर किए गए। उस वक्त भोला अपने हाथ में पकड़ी माला का जप कर रहा था। इस दौरान उसने आरोप दायर होने पर न तो किसी तरह का कोई बयान दिया और न ही किसी तरह की कोई टिप्पणी। कार्रवाई के दौरान काफी समय तक उसने चुप्पी साधी रखी थी।