फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs Supply to Chandigarh Students

छात्रों को ड्रग्स सप्लाई में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 24 Jun 2014 03:33 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
Drugs Supply to Chandigarh Students

पंजाब के तस्कर चंडीगढ़ के छात्रों को हेरोइन और चरस पाकिस्तान के बार्डर के साथ लगते भिखी विंड और मोगा के गांव दौला से लाकर सप्लाई करते थे। तस्करों ने गिरोह के एक सदस्य हरप्रीत सिंह को पीयू और कालेजों के छात्रों से संपर्क कर ड्रग्स के आर्डर लेने के लिए दो महीने पहले चंडीगढ़ भेज दिया था।

विज्ञापन


छात्रों से दोस्ती और बातचीत करने के लिए उसने पीजी में रहना शुरू किया और पीजी के छात्रों के जरिए पीयू में जाकर छात्रों से संबंध बनाए थे। हरप्रीत ही छात्रों से हेरोइन लेने के आर्डर लेकर अपने साथियों को दे रहा था। तस्कर इन दोनों गांव के लोगों से एक ग्राम हेरोइन दो हजार में खरीदते थे और चंडीगढ़ में लाकर 3500 से लेकर 4500 तक बेचते थे।
विज्ञापन


यह खुलासा तस्कर बचित्तर सिंह उर्फ भीम और छिंदर सिंह ने पूछताछ में किया। गिरोह के सदस्यों ने छात्रों से संपर्क करने और उनसे ड्रग्स की डिमांड लेने के लिए अपने साथ हरप्रीत को सेक्टर 39 के पीजी में रखा हुआ था। हरप्रीत ही हेरोइन का आर्डर बचित्तर सिंह को देता था और वह ड्रग्स हरप्रीत को लाकर चंडीगढ़ में देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों से लेकर आते थे हेरोइन

Drugs Supply to Chandigarh Students

फिरोजपुर के गांव बलेल का कामाल निवासी छिंदर सिंह ड्रग्स भिखी विंड से लेकर आता था। उसके भिखी विंड में ड्रग्स बेचने वाले कई तस्करों से संपर्क है। छिंदर जितनी डिमांड ड्रग्स बेचने वालों से करता था उसी समय उसको मिल जाती थी।

मोगा के गांव बिलासपुर निवासी बचित्तर सिंह हेरोइन मोगा के दौला पिंड से लेकर आता था। इस बार 50 ग्राम हेरोइन सप्लाई के लिए लेकर आया था। बिलासपुर गांव में सख्ती के चलते बाहर ही बाहर ड्रग्स तस्करी का काम करने लगा था।

पाकिस्तान के साथ लगते पिंड में बिक रहा है नशीला पदार्थ
पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान के साथ लगते अमृतसर के गांवों में ड्रग्स बेचने का काम चल रहा है। इन गांवों में रहने वाले लोगों के संपर्क पाकिस्तान के तस्करों के साथ हैं।

मौका मिलते ही तारों के बीच प्लास्टिक की पाइप केसहारे ड्रग्स अमृतसर में आती है और आसपास के गांवों के लोग ड्रग्स सप्लाई आगे करते हैं।

ड्रग्स खरीदने वाले छात्रों की तलाश

Drugs Supply to Chandigarh Students

पंजाब के तस्करों से ड्रग्स खरीदने वाले पीजी छात्रों और कालेज के छात्रों से पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी। पुलिस ड्रग्स खरीदने वाले छात्रों की पहचान करने में लगी है। इसके अलावा सेक्टर 39 में हरप्रीत के साथ पीजी में रहने वाले युवकों के भी बयान दर्ज करेगी।

बचित्तर सिंह एक दिन के रिमांड पर
ड्रग्स तस्करी मामले में पकड़े गए बचित्तर सिंह और हरप्रीत सिंह को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। क्राइम ब्रांच ने गिरोह के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए बचित्तर सिंह का पुलिस रिमांड मांगा और हरप्रीत को न्यायिक हिरासत भेजने के लिए कहा। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद बचित्तर सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पकड़े गए तस्कर पाकिस्तान से लगते गांवों से हेरोइन लाकर छात्रों को सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच तस्करों से उनके गिरोह के सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। ड्रग्स खरीदने वाले छात्रों की भी पहचान की जा रही है।
जगबीर सिंह, डीएसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed