फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs Smuggler Arrest from Ludhiana of Punjab, Drugs Recovered

लुधियानाः एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, आठ महीने पहले जमानत पर बाहर आया था

Fri, 13 Sep 2019 04:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Sep 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Drugs Smuggler Arrest from Ludhiana of Punjab, Drugs Recovered
नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी के दो मामलों में सजा काट चुके और आठ महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आए व्यक्ति को एसटीएफ ने फिर से एक किलो हेरोइन और सौ ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने मोहाली के फेज चार स्थित एसटीएफ थाने में शिमलापुरी चिमनी रोड निवासी रविंदर सिंह उर्फ निक्का (36) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि लुधियाना एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के पास एक खाली प्लाट में गाड़ी लेकर नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए जाने वाला है। सूचना मिलने के तुरंत बाद वहां छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह नशा तस्करी के अलावा कोई काम धंधा नहीं करता। निक्का के खिलाफ पहले भी कई थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह आठ साल से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। उसे दो मामलों में सजा भी हो चुकी है और सजा काट चुका है। वह आठ महीने पहले ही जेल से बाहर जमानत पर आया है। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी राजधानी दिल्ली के साथ साथ देश के अन्य राज्यों से नशा लाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी आइस के नशे को भी हेरोइन के रेट पर भी लोगों को बेच देते थे। पुलिस पहले सोचती थी कि आइस का नशा लुधियाना में नहीं मिला जो यह नशा करता है वह बाहर से लाता है लेकिन आरोपी को गिरफ्तार होने और उससे आइस का नशा मिलने से एक बात तो साफ है कि अब कुछ लुधियानवी आइस के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं।

आरोपी का इलाके में काफी दबदबा था। आरोपी के पास हमेशा आधा किलो से लेकर एक किलो तक हेरोइन पड़ी होती थी। वह दिल्ली या फिर किसी अन्य जगह से नशीला पदार्थ लाता था तो वह बड़ी मात्रा में लाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह नशे की खेप किन लोगों से लाकर महानगर में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed