फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug smuggling on indo-pak border, bsf caught drugs with pistols

इंडो-पाक बॉर्डर से जाली करेंसी, पिस्तौल समेत हेरोइन बरामद

Sun, 13 Dec 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर) Updated Sun, 13 Dec 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
drug smuggling on indo-pak border, bsf caught drugs with pistols

फिरोजपुर में इंडो पाक बॉर्डर से बीएसएफ ने जाली करेंसी, पिस्तौल और कारतूस समेत ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


बीएसएफ सेक्टर फिरोजपुर के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो अलग-अलग जगहों से सरहद पर लगी कंटीली तार पार से ढाई करोड़ की हेरोइन, पांच लाख 97 हजार पांच सौ रुपये की जाली करेंसी, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, दस कारतूस और एक पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड बरामद किया है।

यह सामान पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा में इंडियन तस्करों तक पहुंचाने के लिए फेंक कर गए थे। डीआईजी थापा ने बताया कि घने कोहरे के चलते सरहद पर चौकसी बढ़ाई हुई है, ताकि पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन व असलहा की तस्करी न कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी कुलवंत के पास पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन के पैकेट फेंके हैं। बीएसएफ की बटालियन 191 के जवानों ने स्पेशल सर्च अभियान के दौरान बीओपी कुलवंत के पास से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ, जिसका वजन 450 ग्राम था। इसकी कीमत लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बीएसएफ की बटालियन 87 के जवानों ने बीओपी नूर वाला के पास सर्च अभियान चलाया। वहां से पांच लाख 97 हजार पांच सौ रुपये की जाली करेंसी, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, दस कारतूस और एक पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड बरामद हुआ है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि उक्त सामान पाकिस्तान से आया है, क्योंकि इन दिनों सरहद क्षेत्र में घना कोहरा पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed