फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug smuggling in chandigarh, man arrested with drug injections in chandigarh

नाका लगाकर पकड़ा नौजवान, बैग खोला तो पुलिस वालों के होश उड़े

Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
drug smuggling in chandigarh, man arrested with drug injections in chandigarh
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
पुलिस ने नाका लगाकर एक नौजवान को पकड़ा। उसके पास एक बैग था, जिसे खोलकर देखा गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। बैग में 80 नशीले इंजेक्शन थे। ऑपरेशन सेल टीम ने गुप्त सूचना पर चंडीगढ़ में 14/15 की रोड पर नाका लगाकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए एसपी ऑपरेशन सेल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर-25 भास्कर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी के पिछले रिकार्ड व नशीले इंजेक्शन कहां से खरीदे गए थे और आगे किसको बेचने थे इसके बारे में पता लगा रही है। एसपी ने बाया कि रविवार शाम ऑपरेशन सेल एसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई  में टीम ने सेक्टर-14/15 पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। तकरीबन 8.30 बजे आरोपी 25 की तरफ से आ रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही उसकी उसकी नजर पुलिस पर पड़ी आरोपी पीछे मुड़कर पीजीआई की स्लिप रोड की तरफ तेज तेज कदम से चलने लगा। नाके पर इस तरह भागने की कोशिश करने वाले लोगों को काबू करने के लिए पीछे खड़े 2 पुलिसकर्मी खड़े हुए उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी नशे वाला बैग भी दूर फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वालों  की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के बैग से  में 2 एमएल के 30 इंजेक्शन व 10 एमएल के 50 इंजेक्शन बरामद हुए। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed