फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smuggler arrested with 12 kg heroin in Amritsar

Punjab: 12 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाता था नशे की खेप

Mon, 23 Oct 2023 01:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

गिरफ्तार व्यक्ति के सीधा संबंध कुख्यात ड्रग तस्कर रंजीत उर्फ चीता के साथ हैं। चीता को मई 2020 में 532 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसका भाई सरवन  उर्फ भोला संयुक्त राज्य अमेरिका से काम कर रहा था।

विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 12 kg heroin in Amritsar
Amritsar news: - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की टीम ने क्रॉस बार्डर नारको टेररिज्म का पर्दाफाश करते हुए 12 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने सूचना के बाद रविवार को आरोपी राहुल को उस समय पकड़ा जब वह मुरादपुरा गांव के पास होंडा इमेज कार में सवार होकर हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहा था। यह हेरोइन ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से मंगाई गई थी। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी के कुख्यात तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता से भी संबंध हैं।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अमृतसर के नारायणगढ़ निवासी राहुल के रूप में हुई है। उन्होंने आरोपी की होंडा इमेज कार को भी कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के दो लाख के इनामी यूएसए निवासी स्वर्ण सिंह से भी संबंध हैं। स्वर्ण सिंह 532 किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में पकड़े गए तस्कर रंजीत सिंह चीता का भाई है। चीता इस समय अमृतसर की जेल में बंद है। स्वर्ण सिंह यूएसए से पंजाब में नारको टेररिज्म का नेटवर्क चला रहा है और उसी के जरिये उसके भाई चीता के संपर्क में होने बात सामने आई है। 
विज्ञापन


एसएसओसी को इनपुट मिले थे कि पंजाब में ड्रोन जरिये हेरोइन की बड़ी खेप पहुंचाई गई है, जिसकी तस्कर सप्लाई करने वाले हैं। इसके आधार पर ही एसएसओसी की टीम ने 22 अक्तूबर को गांव मुरादपुरा के पास नाकेबंदी कर होंडा इमेज कार में नारायणगढ़ निवासी राहुल को काबू कर हेरोइन के एक-एक किलो के 12 पैकेट बरामद किए। एसएसओसी के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में पाकिस्तान से आई थी हेरोइन की सबसे बड़ी खेप

पाकिस्तान से अब तक की सबसे बड़ी 2700 करोड़ रुपये की नशे की खेप एक जुलाई 2019 को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी के रास्ते भारत पहुंची थी। कस्टम अधिकारियों ने पाकिस्तान से आए नमक के एक ट्रक से 532 किलो हेरोइन बरामद की थी। कस्टम विभाग ने हेरोइन के साथ 52 किलो नशे के कुछ पैकेट अलग से बरामद किए थे। इस मामले में हेरोइन तस्कर रंजीत सिंह चीता को मई 2020 में गिरफ्तार किया गया था और चीता का भाई स्वर्ण सिंह भी इस मामले में वांछित है। अब जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed