फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dowry, the wife is pushed into the canal, Punjab News

पति का गुस्सा देखिए, दहेज में बाइक न मिली तो पत्नी को नहर में धकेला

Thu, 24 Aug 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Thu, 24 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
dowry, the wife is pushed into the canal, Punjab News
drown - फोटो : Demo Pic
शादी के तीन माह बाद ससुराल आए दामाद को बाइक नहीं मिली तो नाराज दामाद ने घर लौटते समय पत्नी को नहर में धक्का दे दिया। पानी के तेज बहाव में महिला बह गई। घटना गांव मोहकम वाला की है। मायके पक्ष की शिकायत पर थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सतपाल सिंह वासी गांव सपां वाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी चरणजीत कौर (19) की शादी राजबीर सिंह के साथ 20 मई को हुई थी। राजबीर दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। बाइक को लेकर चरणजीत कौर को ससुराल पक्ष के लोग तंग भी कर रहे थे।
विज्ञापन


21 अगस्त को चरणजीत राजबीर सिंह के साथ मिलने के लिए गांव सपांवाली में आई थी। राजबीर सिंह को उम्मीद थी कि ससुराल वाले उसे बाइक देंगे, लेकिन राजबीर सिंह को बाइक नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन पर किया मामला दर्ज

dowry, the wife is pushed into the canal, Punjab News
बाइक नहीं मिलने से राजबीर नाराज था। इसके बाद राजबीर चरणजीत कौर को गांव सपांवाली से अपने घर ले गया। रास्ते में उसने चरणजीत कौर को नहर में धक्का दे दिया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण चरणजीत कौर बह गई।

फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस नहर में गोताखोर की मदद से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सतपाल सिंह के बयान पर चरणजीत के पति राजबीर सिंह, सास जसविंदर कौर और ससुर गुरमीत सिंह वासी हराज थाना  घल्लखुर्द के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed