फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double Murder in Sonipat of Haryana

सोनीपत: सैय्यद पीर की मजार पर रह रहे बाबा व उनके सेवक की पीटकर हत्या, चेहरा भी कुचला

Fri, 29 Nov 2019 08:12 PM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
अंकित चौहान, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 29 Nov 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Double Murder in Sonipat of Haryana
महंत व उसके शिष्य की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गोपालपुर मार्ग पर स्थित जाली सैयद पीर की मजार पर रह रहे बाबा व उनके सेवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने डंडे से चेहरे व सिर पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया है तो चेहरे को कुचलने का प्रयास भी किया गया। बाबा का शव जहां गोपालपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में पड़ा मिला, वहीं सेवक का शव मजार परिसर में मिला है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक सेवक के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव झरोठ निवासी रामनाथ (50) फिलहाल शहर के गोपालपुर मार्ग पर जाली सैयद पीर पर रहते थे। सैयद पीर के मुख्य बाबा के बीमार हो जाने के कारण वह दीवाली के बाद से ही मुरथल स्थित बावरिया पीर पर रह रहे हैं जिसके चलते रामनाथ यहां पर अकेला रह रहा था। बाबा रामनाथ के पास अक्सर मूलरूप से यूपी के जिला गोरखपुर के गांव सिकरीगंज फिलहाल खरखौदा निवासी राम आशीष (40) आ जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 पत्थर घिसाई का काम करने वाला राम आशीष बाबा रामनाथ की सेवा किया करता था। जिसके चलते वह कई बार पीर मजार परिसर में ही बने कमरे में सो जाता था। वीरवार रात को भी राम आशीष बाबा रामनाथ के साथ सैयद पीर के परिसर में ही सो रहा था। शुक्रवार सुबह गोपालपुर मार्ग से लोग गुजरे तो उन्हें निर्माणाधीन नाले के पास खून पड़ा दिखाई दिया। 

जब वह नाले के पास गए तो बाबा रामनाथ का शव नाले के अंदर पड़ा हुआ था। बाद में जब वह घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर पीर स्थल प्रांगण में गए तो वहां पर भी काफी खून पड़ा मिला। वहां पर बाबा के सेवक राम आशीष का भी शव पड़ा था। दोनों की हत्या सिर व चेहरों पर चोट मारकर की गई थी। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। राम आशीष के बेटे सुंदरम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। 

पुलिस जांच में लूट का अंदेशा भी सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर दान पत्र वहीं रखा मिला है। साथ ही बाबा के पास 200 रुपये व मोबाइल फोन भी मिला है। हालांकि एक दिन पहले मजार पर आए एक अन्य बाबा के बारे में कोई सुराग नहीं है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि गायब बाबा दोहरे हत्याकांड का राज खोल सकता है। 

बाबा व उसके सेवक की हत्या की सूचना मिली थी। मौके से जाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर हर पहलू पर जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाकर जांच की गई है। -हरेंद्र कुमार, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed