फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder in rasulpur, punjab crime news

क्रूरता की हद, प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या कर तूड़ी के नीचे छिपाया

Fri, 29 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर Updated Fri, 29 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Double murder in rasulpur, punjab crime news
- फोटो : Demo Photo
गांव रसूलपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका और उसके नाबालिग बेटे की हत्या कर शवों को तूड़ी के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। आरेपी की तलाश जारी है। उधर, मृतका का दूसरा बेटा भी लापता है। पुलिस के अनुसार मामले से जुड़ी महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से मायके के लिए निकली थी, लेकिन वह अपने प्रेमी संदीप के साथ आकर फैक्ट्री में रहने लगी थी। 
विज्ञापन


 रेनू चौधरी पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी नवांशहर ने गांव रसूलपुर में गोपाल इंडस्ट्री नाम से फैक्ट्री साल 2014 में लगाई थी। इसमें संदीप उर्फ दीपा पुत्र सतपाल निवासी मुबारिकपुर थाना नवांशहर काम करता था। गोपाल इंडस्ट्री मार्च 2017 में बंद हो गई थी। बीते 18 सितंबर को संदीप उर्फ दीपा ने गोपाल इंडस्ट्री की मालिक रेनू को फोन पर बताया कि उसने विवाह कर लिया है और पत्नी के साथ फैक्ट्री में रहेगा। इस पर रेनू ने उसे इजाजत दे दी।
विज्ञापन


आठ दिन बाद ही 26 सिंतबर को संदीप उर्फ दीपा ने रेनू चौधरी को एक बार फिर फोन किया। बताया कि उसने गांव झूगियां में कमरा ले लिया है और पत्नी सहित वहां चला जाएगा। उसने पूछा कि फैक्ट्री की चाबियां किसे देनी है। उधर, घटना का खुलासा होने पर रेनू ने पुलिस को बताया बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब वह रसूलपुर में अपनी फैफ्ट्री पहुंची तो संदीप उर्फ दीपा फैक्ट्री के कमरे में फर्स धो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्स पर खून के धब्बे लगे हुए थे। धो रहा था। जिसके बाद शक होने पर रेनू ने संदीप से पूछा कि आपकी पत्नी कहां है। इस पर संदीप ने जवाब दिया कि मैं उसे लेकर आता हूं और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इस बीच रेनू चौधरी ने गांव के सरपंच सोहन लाल को बुला लिया। सरपंच सोहन लाल ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना की। मौके पर डीएसपी गढ़शंकर राजकुमार व एसएचओ बलविंदर कुमार जौड़ा पहुंच गए।


फैक्ट्री की तलाशी में कमरे में पड़ी तूड़ी के नीचे से एक महिला और नाबालिग लड़के का शव बरामद कर लिया। दोनों की पहचान जसपाल कौर उर्फ जस्सी पत्नी हरदीप सिंह निवासी नवांशहर और उसके 12 वर्षीय बेटे दिलप्रीत सिंह के तौर पर हुई। जसपाल कौर के वारिसों ने बताया 12 सितंबर को जसपाल कौर दोनों बच्चों के साथ मायके के लिए गई थी। इसके बाद से ही वह लापता थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed