फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double murder at Morinda of Punjab

पहले पत्नी और साली के बेटे की हत्या की फिर जहर निगल थाने पहुंचा आरोपी, बताई जा रही ये वजह

Wed, 03 Jun 2020 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jun 2020 07:19 PM IST
सार

  • साली और दूसरी भांजा भी हमले में गंभीर, पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर 
  • ससुराल में रहता था आरोपी आलम, पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह 

विज्ञापन
Double murder at Morinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मोरिंडा के वार्ड-1 निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साली और उसके दो नाबालिग बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी साली और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वारदात के बाद आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया और आपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी की पहचान आलम जोगी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


चमकौर साहिब के डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क ने बताया कि बबली पत्नी सिकंदर लाल निवासी वार्ड नंबर एक मोरिंडा ने पुलिस को बताया कि उनकी तीन लड़कियां जसप्रीत कौर, सुवीना और काजल हैं। सबसे छोटी लड़की काजल का विवाह करीब ढाई साल पहले आलम जोगी निवासी जंडियाला के साथ हुआ था। वह उनके पास ही रहता था। उसका एक सात माह का बच्चा भी है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, करीना, मिल्खा, हरभजन समेत कई शख्सियतों ने गाया ‘मिशन फतेह’
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लड़की सवीना अपने दो बच्चों साहिल (12) और बॉबी (14) को ननिहाल में छोड़कर किसी रिश्तेदारी में चली गई। उसके दोनों बच्चों की देखभाल तीसरी लड़की जसप्रीत और नानी करती थी। आलम जोगी अपनी पत्नी काजल पर शक करता रहता था। इसी कारण उनमें कई माह से झगड़ा चल रहा था। मंगलवार की रात को जोगी ने अपनी पत्नी काजल, साली जसप्रीत कौर, साहिल और बॉबी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। काजल और साहिल की मौत हो गई। जसप्रीत कौर और बॉबी गंभीर घायल हो गए। 

उन्हें सरकारी अस्पताल मोरिंडा ले जाया गया। वहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना प्रमुख सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी सरकारी अस्पताल मोरिंडा में दाखिल है। उसने क्या खाया इसके बारे में रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रूपनगर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed