{"_id":"5ccfbdb3bdec22072b5a4c5b","slug":"domestic-violence-with-civil-judge-lady-by-lawyer-husband-in-yamunanagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला जज बोलीं- एडवोकेट पति गालियां देता है, मारता पीटता है, जान से मारने की कोशिश भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला जज बोलीं- एडवोकेट पति गालियां देता है, मारता पीटता है, जान से मारने की कोशिश भी की
Mon, 06 May 2019 10:58 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 06 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सिविल जज ने एडवोकेट पति पर गला दबाकर और मुंह पर तकिया रखकर उसे जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उन्हें गालियां देता था और वेतन का हिसाब मांगता था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता पर जान से मारने की कोशिश व मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
जगाधरी की एक महिला सिविल जज ने सिटी जगाधरी पुलिस को शिकायत दी है कि सात अप्रैल 2016 को वह न्यायिक सेवाओं (हरियाणा) में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनकी शादी 15 फरवरी 2017 को चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी एडवोकेट मोहित मलिक के साथ हुई थी। तब उनकी जज की ट्रेनिंग चल रही थी। शादी के दस दिन बाद ही उन्हें ट्रेनिंग पर जाना पड़ा।
शादी के बाद से ही उनके प्रति पति और ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं था। आरोप है कि उनका पति जब भी आता था, वह उन्हें गालियां देता था और वेतन का हिसाब मांगता था। आरोपी कहता था कि वह अपने माता-पिता को वेतन के पैसे देती है। इस बात पर पति उन्हें पीटता था और उनके परिवार के लोगों को गालियां देता था।

मुंह और नाक दबाकर मारने की कोशिश की
महिला जज ने बताया कि गत तीन मई को उन्होंने अपने पति मोहित मलिक को अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में जाने के लिए कहा। इस पर वह नाराज हो गया और उसे गालियां देकर पीटने लगा। पति ने उन्हें गर्दन से पकड़ लिया और जोरदार थप्पड़ मारा। उसने उनके सिर पर कई वार किए। आरोपी ने अपनी एक बाजू मेरी गर्दन के चारों ओर घुमाई और उसे जोर से दबाया। इससे उन्हें सांस लेने में मुश्किल हो रही थी और वह नीचे गिर गईं।
आरोप है कि पति ने उन्हें घसीटा और बिस्तर पर फेंक दिया। आरोपी ने जान से मारने के इरादे से एक हाथ से उनकी गर्दन को दबाया और उनके मुंह व नाक को अपने दूसरे हाथ से तकिये से दबा दिया। इससे पीड़िता के नाक से खून निकल आया और वह बेहोश हो गईं। उन्होंने कहा कि जब उसे होश आया तो वह अदालत में गईं और अपने वरिष्ठ जजों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
महिला जज की शिकायत आई है। मामले में उसके आरोपी पति पर हत्या की कोशिश, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई विजय कुमार, इंचार्ज, हुडा चौकी जगाधरी