{"_id":"f8921cf74b08746253baa44d88f7de60","slug":"dogs-kill-newborn-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के नवजात का लिंग तक नोच गए कुत्ते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन के नवजात का लिंग तक नोच गए कुत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Mon, 05 Jan 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर बाईपास पर सड़क किनारे दो दिन के नवजात को कुत्तों और नेवलों ने नोचकर मार डाला। थाना सिटी की पुलिस ने शव को जानवरों से छुड़वाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि अमृतसर बाईपास के पास पड़ती सड़क के किनारे एक नवजात की लाश पड़ी है, जिसे लावारिस कुत्ते और नेवले नोच खा रहे हैं। इस पर डीएसपी की अगुवाई में थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जांच में खुलासा हुआ कि जानवरों ने नवजात के शव को इतना नोच खाया कि बच्चा लड़का था या लड़की, ये पता नहीं चल पाया। सिटी पुलिस ने नवजात के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नवजात लड़का था या लड़की।
विज्ञापन