फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doctor rape with woman patient at home

मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने डॉक्टर ने पेशंट की लूटी अस्मत

Fri, 22 May 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 22 May 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
doctor rape with woman patient at home

अपने पेशे की गरिमा को तार-तार करते हुए डॉक्टर ने कर दी शर्मनाक हरकत। दरअसल हरियाणा के यमुनानगर की एक कॉलोनी में मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने घर आए डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई दिन से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन


उसका जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। वह डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए अकसर जाती थी। कुछ दिन पहले भी वह दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट व कुछ दवाएं दीं और कर दिया कांड

doctor rape with woman patient at home

उसने कुछ टेस्ट कराए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी थी। 20 मई को उनके घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान डॉक्टर का उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसके टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है।

उसने कहा कि इस समय वह उसकी कॉलोनी में ही है और रिपोर्ट उसे घर पर ही दे देगा। महिला के अनुसार कुछ ही देर में डॉक्टर उसके घर पहुंच गया और उसे मेडिकल रिपोर्ट व कुछ दवाएं दीं। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके शोर मचाने पर आरोपी डॉक्टर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे गांधी नगर चौकी ले गए। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed