फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   divorce lady loved her brother like husband, five year rape

भाई ने माना पत्नी, 5 साल रेप...पति बनने से मुकरा

Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
divorce lady loved her brother like husband, five year rape

रिश्तों को कलंकित करने की सच्ची घटना सामने आई सोनीपत जिले के कस्बे गोहाना में। यहां एक तलाक शुदा महिला को शादी का झांसा देकर भाई ने 5 साल तक आबरू लूटी। अब शादी से मुकर गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके जीवन को बर्बाद कर दिया अब आरोपी उससे शादी करने से मना कर रहा है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसने फुफेरे भाई को शादी के लिए कई बार बोला, लेकिन हर बार उसने टाल दिया। अब आरोपी ने उसको जान से मारने की भी कोशिश की लेकिन वो बच गई, जिस की शिकायत अब महिला ने गोहाना सदर थाना मे दर्ज कारवाई है। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके फुफेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश

divorce lady loved her brother like husband, five year rape

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता का निधन होने के बाद वो अपने घर पर सिलाई का काम कर घर का गुजारा करती थी। सात साल पहले शादी हुई, लेकिन एक साल बाद ही तलाक हो गया।

उसके बाद उसने हिम्मत नहीं हारी और उसने काम में खुद को व्यस्त कर दिया। इसी दौरान उसके रिश्ते में फुफेरे भाई लगते बेला करनाल निवासी चंद्रप्रकाश का आना-जाना हो गया।

शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ ही दिनों में हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। उसने शादी का झांसा दिया तो वह उसकी बातों में आ गई और 2010 में उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया। उसके बाद से वह लगातार घर आने लगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसने कई बार शादी के लिए दबाव बनाएं लेकिन आरोपी उसे बहकाता रहा। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की।

आखिरकार पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और उसने गोहाना सदर पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed