{"_id":"0ac9439389021ffbc577a991f54fcb1f","slug":"dispute-for-canal-water-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी के लिए चली लाठियां, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहरी पानी के लिए चली लाठियां, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मतलौडा(करनाल)
Updated Mon, 28 Jul 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहे से नहरी पानी की चोरी करने से रोकने पर दो गांव के किसानों में जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मतलौडा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
उधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर मौका मुआयना किया और बाल जाटान गांव के दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने और पानी चोरी की एवज में उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है।
विज्ञापन
खंडरा के सरपंच लहणा सिंह, रणधीर सिंह व घायल किसान रमेश कुमार ने बताया कि उनके गांव में आने वाला रजवाहा बाल जाटान गांव से होकर गुजरता है।
बाल जाटान गांव के कुछ किसान रजवाहे में पाइप लगाकर आए रोज पानी की चोरी करते है। जिससे उनके गांव खंडरा तक रजवाहे का पानी नही पहुंच पाता और फसलें सूखती जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार की रात को करीब 10 बजे बाल जाटान गांव के किसानों ने रात के समय रजवाहे को काट लिया और सारा पानी अपने खेतों में ले गए।
इस बारे खंडरा गांव के किसानों ने मौके पर जाकर देखा और उन्हे ऐसा न करने की बात कही तो वे झगड़े पर उतर आए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चल गई। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल करवाने के बाद शिकायत मतलौडा पुलिस को दे दी गई।
मतलौडा एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि नहरी पानी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जैसा उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।