फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute, boys dispute, deadly attack on boy, crime, police, chandigarh police, chandigarh

मामूली बात को लेकर भिड़े दो गुट, युवक पर जानलेवा हमलावर

Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
dispute, boys dispute, deadly attack on boy, crime, police, chandigarh police, chandigarh
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मामूली बहस के बाद युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर 51 निवासी आशुतोष शर्मा और सेक्टर 30 के रहने वाले मान सलूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 13 जून को शाम आरोपियों ने दो साथियों से मिलकर सेक्टर-48 निवासी करनबीर सिंह पर तेजधार हमला किया था। आरोपियों ने हमला सेक्टर 10 स्थित पेट्रोल पंप के पास किया था। करनबीर और आरोपी युवक एक दूसरे को जानते हैं। उनकी किसी बात पर आपस में बहस हो गई थी। जिसके बाद उस पर हमला किया।
विज्ञापन


हमले के बाद पीड़ित खुद जीएमएसएच 16 अस्पताल पहुंच गया था। वहां उसने बताया कि उसे ये चोटें उसकी अपनी गलती से लगी है। वह किसी पर कोई कार्रवाई नहीं चाहता। उसके बाद पीड़ित के परिजन उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में पीड़ित के परिजनों ने सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में आकर मारपीट की सारी बात बताई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed