फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disclosure: sex racket in mohali, operate from chandigarh

सेक्स रैकेट: चंडीगढ़ से चल रहा था नेटवर्क

Fri, 23 Jan 2015 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 23 Jan 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
disclosure: sex racket in mohali, operate from chandigarh

फेज-11 में सामने आए सेक्स रेक्ट रैकेट के तार अब चंडीगढ़ से जुड़ गए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दलाल प्रमोद ने पूछताछ में बताया है कि मोहाली से पहले चंडीगढ़ से ही अपना नेटवर्क चला रहा था।

विज्ञापन


एक जनवरी 2015 को ही वह चंडीगढ़ से मोहाली में शिफ्ट हुआ था। इस दौरान उसने दो बार ठिकाने बदले थे। प्रमोद ने बताया है कि वह काफी समय से इस कारोबार में जुड़ा हुआ है। मूलरूप से संगरूर का रहने वाला है। जब उसके घरवालों को उसके इस धंधे का पता चला था तो उन्होंने उसे बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने संगरूर को छोड़ दिया था। साथ ही ठिकाने बदलकर कारोबार शुरू कर दिया था। उसने बताया कि कारोबार के चलते उसके लिंक काफी लोगों से हो गए थे। इस कारोबार में आमदन अच्छी थी। ऐसे में उसने धंधा जारी रखा। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी नोनी और भूषण अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस द्वारा उन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों की सहमति से लाते थे लड़कियों को

disclosure: sex racket in mohali, operate from chandigarh

दलाल ने बताया कि वह जो भी लड़कियां लाते थे, उसके बारे में लड़कियों के घरवालों को पूरी जानकारी होती थी। पेमेंट लड़कियों के पैरेंट्स को ही होती थी। लड़कियां बदल-बदल कर आती थीं।

मौसम के हिसाब से बदलता था ठिकाना
दलाल ने पूछताछ में बताया था कि वह गर्मियों के दिनों में हिली एरिया में यह कारोबार चलता था। अधिकतर शिमला, हरिद्वार, कुल्लू मनाली, सोलन समेत जगह पर वह ठहरता था। जबकि सर्दियों के मौसम में वह चंडीगढ़ के आसपास ही अपना कारोबार चलाता था।

डिमांड पर लड़कियां मंगवाई जाती थीं। वहीं, पता चला है कि पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई महिला के कई अन्य ग्रुपों से संपर्क थे। इनसे आसानी से लड़कियां मिल जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed