फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disclosure on murder of 4 young man and Burned in car

कार में 4 कंकाल: केस में कई सनसनीखेज खुलासे

Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Tue, 06 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
disclosure on murder of 4 young man and Burned in car

युवकों की हत्या कर शव को कार सहित जलाने के मामले में पुलिस ने 3 और युवकों को गिरफ्तार कर वारदात से जुड़े कई खुलासे किए हैं। बता दें कि 1 जनवरी को नजफगढ़ के चार युवकों की हत्या करके उनके शव को बहादुरगढ़ के गांव ईस्सरहेड़ी में लाकर कार के भीतर जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक एक महिला समेत कुल छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले साथ मिलकर नव वर्ष जश्न मनाया फिर चारों युवकों को मौत के घाट उतार दिया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात से जुड़े कई पहलू पुलिस के सामने आए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी कप्तान सिंह ने सोमवार को बताया कि मितराऊ में हुए गैंगवार के बाद वर्चस्व बनाए रखने व पैसे की उगाही को लेकर बनी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि यह चौहरा हत्याकांड रवींद्र उर्फ भोलू गैंग से जुड़े करीब 15 युवकों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि घटना वाली रात इन सभी ने नव वर्र्ष का जश्न मनाने के बहाने मितराऊ निवासी मनीष, सुधीर, संदीप और समसपुर निवासी दीपक को यह कहकर रोका था कि वह अपने सभी पुराने गिले-शिकवे भूला देना चाहते हैं। योजना के तहत सभी ने एकसाथ बैठकर नव वर्ष का जश्न मनाते हुए शराब पी। जब मनीष, सुधीर, संदीप और दीपक को नशा चढ़ा, तो उन्होंने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

गैंग के बीच थी वर्चस्व की लड़ाई

disclosure on murder of 4 young man and Burned in car

वारदात को मितराऊ के ही एक ऑफिस के भीतर अंजाम दिया गया था। यह ऑफिस इस मामले में आरोपी रविंद्र का है। डीएसपी ने बताया कि चारों युवकों की हत्या करने के बाद हत्यारोपियों का ही एक साथी बाइक पर जाकर दो बोतलों में पेट्रोल लेकर आया।

योजना के तहत शवों को उनकी ही कार में डालकर ईस्सरहेड़ी की बणी (जंगल) में ले गए और उन पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। हत्यारोपी दो कारों में सवार होकर यहां पहुंचे थे।

डीएसपी ने बताया कि रवींद्र उर्फ भोलू गैंग और नवीन खाती गैंग में काफी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल में दीपक और अन्यों ने रवींद्र पर गोली भी चला दी थी। इसके बाद से उनमें काफी रंजिश बनी थी। उन्होंने बताया कि पहले दोनों गुटों के आरोपी मितराऊ के ही अनूप से जुड़े थे।

उस समय गैंग का सरगना अनूप हुआ करता था। उसकी रोहतक के अदालत परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद ही पैसे की उगाही को लेकर दो गुट बन गए थे, जिनमें बाद में खूनी रंजिश शुरू हो गई। इसी के चलते पिछले साल रवींद्र उर्फ भोलू पर हमला हुआ था।

उसे दो गोली लगी थी, लेकिन वह बच गया था। इसी रंजिश का बदला जब रवींद्र गुट ने लिया, तो सबसे पहले दीपक को गोली मारी गई, क्योंकि उसी ने रवींद्र पर हमला किया था।

मुख्य आरोपी रवींद्र पुलिस गिरफ्त से बाहर

disclosure on murder of 4 young man and Burned in car

इस डीएसपी ने बताया कि मरने वालों में मनीष पर चार केस हैं। इनमें दो हत्या, एक हत्या के प्रयास और एक लूट का मामला है। दीपक पर एक हत्या और दूसरा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा संदीप पर झगड़े का एक केस दर्ज है।
 
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस अभी मुख्य आरोपी रवींद्र, उसके भाइयों व कुछ अन्य को नहीं पकड़ पाई है। मितराऊ निवासी राहुल, दीपक और आरोपी रविंद्र की मां कृष्णा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब दरियापुर के आकाश, मुकेश व रोहित भी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। आरोपी राहुल और दीपक पहले से पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं, जबकि आरोपी आकाश, मुकेश और रोहित को भी अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

आरोपी कृष्णा पर घटनास्थल पर फैला खून धोने का आरोप है। उसे अदालत के निर्देश पर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने मौके से कई सुबूत भी जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोल भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed