फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   diamond showroom loot accused owner alligade chandigarh police

डायमंड शोरूम में लूट: कोर्ट में विनोद बोला, थर्ड डिग्री देती है पुलिस

Thu, 12 May 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
diamond showroom loot accused owner alligade chandigarh police
डायमंड शोरूम में लूट, मालिक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट का ड्रामा करने के आरोपी मालिक विनोद की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट में कहा कि विनोद पुलिस को जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। इसके बावजूद उसे थर्ड डिग्री दी जा रही है। उन्होंने पुलिस पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक देने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन

इस आधार पर बचाव पक्ष ने विनोद का रोजाना मेडिकल करवाने के लिए पुलिस को आदेश देने की बात कही। इस पर अदालत ने इसके लिए अलग से याचिका दायर करने को कहा। साथ ही पुलिस को विनोद का मेडिकल करवाने के आदेश दिए। इसके अलावा उसे नासिक ले जाने पर उसका वहां भी मेडिकल करवाने को कहा।  
विज्ञापन


नाबालिग बेटे को थप्पड़ मारने का आरोप
बचाव पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उन्होंने विनोद के 16 वर्षीय बेटे और उनकी पत्नी के भाई को पूछताछ के नाम पर कस्टडी में रखा था। इस दौरान उनके नाबालिग बेटे को पुलिस ने थप्पड़ मारे और उसे धमकाया भी। वहीं पत्नी के भाई को भी गलत तरीके से परेशान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने कहा, जो हुआ, गलत हुआ, मगर पुलिस गलत
सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से विनोद को अपनी बात कहने का मौका देने की अपील की। इस पर कोर्ट ने सहमति दी तो विनोद ने कहा कि वह कोई अपराधी नहीं है। विनोद ने अदालत के समक्ष कहा कि जो कुछ हुआ, गलत हुआ। लेकिन, पुलिस अब उसे ही अपराधी बनाने में जुटी हुई है। शहर में पहले ही उसकी बहुत बेइज्जती हो चुकी है। वह पुलिस को पूरा सहयोग करने को तैयार है, लेकिन उसे थर्ड डिग्री दी जा रही है। इससे वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान और बीमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed