{"_id":"6a8c5182dfb4de0cd503ddfc","slug":"24-iphones-stolen-from-shop-recovered-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151936-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुकान से चोरी हुए 24 आईफोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुकान से चोरी हुए 24 आईफोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मध्य जिला पुलिस ने करोल बाग इलाके में एक दुकान में चोरी करने के आरोप में बिहार के कटिहार निवासी शेख परवेज (28) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पुराने आईफोन बरामद किए हैं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करोल बाग के रैगरपुरा में स्थित उसकी मोबाइल फोन की दुकान का 19 अगस्त को ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने पुराने आईफोन के लगभग 50 डिब्बे और दो लाख रुपये नकद चुरा लिए थे। इस संबंध में करोल बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।