{"_id":"5a453bfb4f1c1bce6d8b6a98","slug":"derabassi-railway-overbridge-mohali-news-bike-theft-derabassi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरे बुजुर्ग को उठाने गए युवक का बाइक ले भागा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर गिरे बुजुर्ग को उठाने गए युवक का बाइक ले भागा चोर
हरजीत सिंह/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Theft
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर गिरे किसी व्यक्ति को मदद करना इंसानियत कहा जाता है। यदि ऐसी इंसानियत दिखाने वाले के साथ ऐसी घटना होने लग जाए तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला डेराबस्सी में सामने आया है।
पुलिस को दी शिकायत में सूरज पुत्र गोबिंद राओ हालनिवासी बरवाला सड़क (डेराबस्सी) ने बताया कि वह भांजे के साथ दोपहर करीब एक बजे सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान जब वह रेलवे ओवरब्रिज पर डीएवी स्कूल के सामने पहुंचे तो देखा चंडीगढ़ से आने वाली सड़क पर एक्टिवा पर आ रहे बुजुर्ग दंपति संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क पर गिर गए।
उनकी मदद करने के लिए वह अपनी बाइक खड़ी करके उनकी मदद करने चले गए। उनके पीछे-पीछे उनका भांजा भी आ गया। सड़क पर गिरे बुजुर्ग दंपति को बचाने की जल्दबाजी में वह अपने बाइक की चाबी नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
इस दौरान ओवरब्रिज के साथ बनी एक चाय की दुकान से हेलमेट पहने एक व्यक्ति आया और उनकी मोटरसाइकिल लेकर चंडीगढ़ की ओर भाग गया। जबकि मोटरसाइकिल के मालिक सूरज ने अन्य वाहन चालक से लिफ्ट लेकर आरोपी का पीछा करने की कोशिश की पर वह हाथ नहीं आया। उन्होंने बताया कि चाय की दुकान पर एक लावारिस बाइक उनको मिली है, जो बाइक चोरी करने वाले आरोपी का लग रही है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सूरज की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।