फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   dera mukhi ram rahim, sant gurmeet ram rahim singh, dera sacha sauda, dera supporter, ambala

सोशल मीडिया पर डेरामुखी की तस्वीर से छेड़छाड़, भड़के अनुयायी

Mon, 27 Jun 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट। Updated Mon, 27 Jun 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
dera mukhi ram rahim, sant gurmeet ram rahim singh, dera sacha sauda, dera supporter, ambala
शनिवार रात को ही इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत थाना महेशनगर में की।
सोशल मीडिया पर अंबाला में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की फोटो के साथ आपत्तिजनक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


तस्वीर में डेरामुखी को शराब के साथ आपत्तिजनक ढंग से दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर अपलोड की गई फोटो के साथ-साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई है। ये फोटो अंबाला में सोशल मीडिया वायरल की गई है। लेकिन अब डेरा अनुयायियों को जब इन फोटोग्राफ का मालूम चला तो उन्होंने शनिवार रात को ही इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत थाना महेशनगर में की। देर रात तक अनुयायी थाने में ही डटे रहे और तीन युवकों का नाम देकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे।

महेशनगर पुलिस ने तुरंत इस मामले में साइबर सैल की मदद मांगी और अनुयायियों को आश्वासन दिया कि  पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगी। जबकि अनुयायियों ने साफ कहा कि यदि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो वे वे लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


डेरा अनुयायी एडवोकेट पुनीत, कंवरपाल, रामसरण, रामरत्न, बदलेव, लखमीर, कमल, अनिल, राजेश, प्रवीण, विशाल, सोमनाथ, मुकेश, रिंकू, जोगेंद्र, खेमचंद, देवराज, शेर सिंह, प्रवीण, सतीश इत्यादि ने कहा कि वे अपने गुरु का इस तरह अपमान सहन नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वे केस दर्ज करें। उनके अनुसार उन्होंने उन तीन युवकों के नाम भी पुलिस को दिए हैं, जिन्होंने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। देर रात तक डेरा अनुयायी महेशनगर थाने में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशनगर थाने के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत ले ली गई है और साइबर सैल से मदद ली जा रही है, ताकि युवकों की लोकेशन जानी जा सके, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed