फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Depredation And murder of woman in panipat

घर में लूटपाट के बाद महिला की हत्या

Mon, 05 May 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/सनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/सनौली Updated Mon, 05 May 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
Depredation And murder of woman in panipat

यमुना से सटे गोयला कलां गांव में रविवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दो घरों से लाखों रुपये की ज्वेलरी-नगदी लूटी और एक महिला की हत्या भी कर दी।

विज्ञापन


हमले में एक दंपति समेत चार घायल भी हो गए। ग्रामीणों ने कच्छा-बनियान गिरोह पर वारदात का शक जताया है। सूचना मिलते ही एसपी सतीश बालन और विधायक धर्म सिंह छौक्कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीजीआई रोहतक में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोयला कलां निवासी कृष्ण अपनी पत्नी सरोज और दोनों बच्चों के साथ सो रहा था। देर रात बदमाशों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। इसमें सरोज (25) की मौत हो गई, जबकि कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण ने सुबह इसके बारे में लोगों को बताया। ग्रामीणों को राज मिस्त्री मोतीलाल, उसकी पत्नी किस्मती और लड़की भी घायल मिले। ग्रामीणों ने तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया।


सूचना मिलते ही बापौली थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सिविल अस्पताल में सरोज के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर चिकित्सकों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed