फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demand of 50 lakh, warning of rape case

'50 लाख दो, नहीं तो रेप केस कर दूंगी'

Sun, 15 Mar 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
demand of 50 lakh, warning of rape case

युवती ने युवक को फोन करके कहा कि 50 लाख दे दो, नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी। मामला फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी का है। यहां हिसार की एक युवती द्वारा फोन पर धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवक की शिकायत पर युवती व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव खजूरी जाटी निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम खेतीबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन


वह हिसार निवासी मोनिका के साथ कई साल तक लिव इन रिलेशन में रहा था। कुछ समय पहले दोनों में अनबन हो गई और बात बढ़ गई।

मोनिका ने राजेंद्र कुमार को धमकी दी की या तो वह उसे 50 लाख रुपये दे नहीं तो वह उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराएगी।

‌शिकायत कर लगाए थे दुराचार के आरोप

demand of 50 lakh, warning of rape case

लिस के अनुसार मोनिका ने इसकी शिकायत अग्रोहा थाना, पुलिस लाइन हिसार व हिसार थाने में लिखित शिकायत भी दी। जिसमें उसने राजेंद्र द्वारा उसके साथ दुराचार करने के आरोप लगाए थे।

मोनिका के आरोपों से तंग राजेंद्र कुमार ने भूना थाने में शिकायत देकर बताया कि मोनिका उससे 50 लाख रुपये की मांग कर रही है नहीं तो मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है। भूना पुलिस ने मोनिका व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed