फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Police Assistant Sub Inspector Died in Road Accident

रेवाड़ीः दिल्ली पुलिस के एएसआई की सड़क हादसे में मौत, परिवार संग होली मनाने घर आया था

Wed, 11 Mar 2020 10:53 AM IST
खुशबू गोयल अमित, रेवाड़ी
अमित, रेवाड़ी Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Mar 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Assistant Sub Inspector Died in Road Accident
सांकेतिक तस्वीर
गांव मूसेपुर से शहर के सनसिटी स्थित घर लिए बाइक पर सवार होकर निकले दिल्ली पुलिस में कार्यरत एएसआई नरेश को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नरेश को शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद थाना सदर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलत गांव मूसेपुर निवासी 54 वर्षीय नरेश कुमार दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। होली के अवसर पर छुट्टी के दौरान शहर के सनसिटी स्थित अपने घर आया हुआ था। होली का त्योहार होने के चलते नरेश मंगलवार को गावं मूसेपुर गया हुआ था। मंगलवार को धुलेंडी के दिन शाम करीब साढ़े आठ बज नरेश कुमार मूसेपुर से रेवाड़ी आ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गांव बोडिया- कमालपुर व गिन्दोखर के बीच बुलेरो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेश के भतीजे सुनील ने उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed