{"_id":"5e6875d18ebc3eebc432a96e","slug":"delhi-police-assistant-sub-inspector-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ीः दिल्ली पुलिस के एएसआई की सड़क हादसे में मौत, परिवार संग होली मनाने घर आया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ीः दिल्ली पुलिस के एएसआई की सड़क हादसे में मौत, परिवार संग होली मनाने घर आया था
Wed, 11 Mar 2020 10:53 AM IST
खुशबू गोयल
अमित, रेवाड़ी
अमित, रेवाड़ी
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मूसेपुर से शहर के सनसिटी स्थित घर लिए बाइक पर सवार होकर निकले दिल्ली पुलिस में कार्यरत एएसआई नरेश को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नरेश को शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद थाना सदर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूलत गांव मूसेपुर निवासी 54 वर्षीय नरेश कुमार दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। होली के अवसर पर छुट्टी के दौरान शहर के सनसिटी स्थित अपने घर आया हुआ था। होली का त्योहार होने के चलते नरेश मंगलवार को गावं मूसेपुर गया हुआ था। मंगलवार को धुलेंडी के दिन शाम करीब साढ़े आठ बज नरेश कुमार मूसेपुर से रेवाड़ी आ रहा था।
इस दौरान गांव बोडिया- कमालपुर व गिन्दोखर के बीच बुलेरो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेश के भतीजे सुनील ने उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।