{"_id":"5793a7154f1c1b6106c4b66b","slug":"delhi-girl-found-in-insdensible-condition-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बदहवास हाल में मिली दिल्ली की युवती, परिजनों ने बताया सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बदहवास हाल में मिली दिल्ली की युवती, परिजनों ने बताया सच
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
insentient girl
- फोटो : DEMO Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली से निवासी और मानसिक रूप से परेशान एक युवती शुक्रवार देर रात सेक्टर-36 में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शनिवार को परिजन सिटी पहुंचे और उसकी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उसे साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-36 की मजार के पास शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे एक युवती के सड़क किनारे बेहोशी की हालत में होने की सूचना मिली। इस पर पीसीआर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती की हालत खराब होने पर उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के दौरान पुलिस ने उसके पास से मिले दस्तावेजों और बयान के आधार पर उसकी पहचान शिवालिक विहार, पुष्पक सोसाइटी पुरानी दिल्ली निवासी के तौर पर की। युवती से परिजनों का नंबर मिलने के बाद पुलिस ने देर रात ही उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से मानसिक तौर पर बीमार है। वह पहले भी बिना बताए घर से जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से वह बेटी की तलाश में जुटे हुए थे। हालांकि उन्होंने वहां पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी थी।
वहीं युवती पुलिस को यह नहीं बता सकी कि वह चंडीगढ़ कैसे आई और देर रात सेक्टर-36 कैसे पहुंची। थाना पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह युवती के परिजन चंडीगढ़ आए और बयान दर्ज करवाने के बाद उसे लेकर चले गए।