फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death of child in mother's womb, haryana news

एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही गर्भवती, गर्भ में ही बच्चे की मौत

Fri, 21 Jul 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा) Updated Fri, 21 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
death of child in mother's womb, haryana news
गर्भ में ही बच्चे की मौत
रेफर करने के बाद एक घंटे इंतजार पर भी एंबुलेंस नहीं आने से हुई देरी के कारण वीरवार को सरकारी अस्पताल के गेट पर गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। गर्भवती के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बाद एंबुलेंस पहुंची और महिला को हायर सेंटर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


गुल्लरवाला निवासी कुलदीप की पत्नी मनदीप कौर छह माह की गर्भवती थी। उसे अचानक ब्लीडिंग होने पर परिजन उसे वीरवार को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। गायनी विशेषज्ञ डॉ सचिन ने गर्भवती की जांच की। डा. सचिन के अनुसार बच्चा कमजोर होने के कारण ब्लीडिंग नहीं रुकने पर दोपहर 1.00 बजे गर्भवती को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्टाफ नर्स ने कई बार एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन


जानकारी न होने के कारण परिजन भी 108 की बजाय 102 नंबर पर ही एंबुलेंस के लिए कॉल करते रहे। परिजन महिला को अस्पताल के मुख्यद्वार के पास ले आए। परिजनों का आरोप था कि रेफर करने के एक घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और ज्यादा ब्लीडिंग होने से गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद एंबुलेंस आई तो महिला को हायर सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed