{"_id":"04c7df1dfb25ab1d4f47a2bbeb36ab9f","slug":"deadly-attack-on-wheat-business-man-by-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ के लेन देन में दोस्त पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा करोड़ के लेन देन में दोस्त पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 29 Dec 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा करोड़ के लेन देन के चलते युवक ने अपने आढ़ती दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना पंजाब के अमृतसर की है। गांव घुमानपुरा के रहने वाले भगवंत सिंह (55) को गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
थाना छेहरटा पुलिस ने घायल भगवंत सिंह के बयान पर उसके दोस्त गुरनाम सिंह पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आढ़ती ने आरोप लगाए हैं कि उसने अपने दोस्त छेहरटा निवासी गुरनाम सिंह से बीते दो साल से अपनी फसल का सवा करोड़ लेना था। इसे देने के लिए गुनाम सिंह ने उसे अपने छेहरटा स्थित कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन
भगवंत ने गुरनाम से जे-फॉर्म मांगा, लेकिन गुरनाम सिंह तेजधार हथियार निकालकर लाया, उसने भगवंत सिंह के सिर पर दो और बाजू पर कई वार किए। इसके बाद भगवंत बुरी तरह घायल हो गया। उसका भाई जगवंत सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
गुरनाम घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। जगवंत अपने भाई भगवंत को गंभीर हालत में प्रकाश अस्पताल ले गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया। एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भगवंत सिंह के बयान पर गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।