{"_id":"1e43cdd531777a08ae435c2db13223b5","slug":"deadly-attack-on-dalit-family-due-to-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन दलित परिवार पर किया जालनेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन दलित परिवार पर किया जालनेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में पुरानी रंजिश के चलते दलित परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव मीराकोट कलां में दलित परिवार पर सात नामजद समेत 20 लोगों ने किरपाण से हमला किया। इस हमले में परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल बीर सिंह (60), गुरप्रीत सिंह (25) , मंजीत सिंह (24), शमशेर सिंह (18), हरप्रीत सिंह (20) निवासी मीराकोट कलां के ब्यान पर शमशेर सिंह, विक्रम सिंह, बच्चितर सिंह, बब्बी, दीपू, पाल सिंह, वरिंद्र सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना हेरकंबोह के प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि झगड़े का कारण दोनों के बीच पुरानी रंजिश है।
इसी रंजिश में आरोपियों ने शुक्रवार रात शराब का सेवन कर घायलों पर किरपाण से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन