फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body Of Youth Found From Canal In Patiala

नहर से युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, वजह भी बताई

Thu, 11 Jul 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead Body Of Youth Found From Canal In Patiala
सांकेतिक तस्वीर

नाभा के नजदीक जोड़े पुल नहर से बुधवार सुबह गांव कमेली के रहने वाले एक 24 वर्ष के युवक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। युवक के परिवार वालों ने संबंधों के चलते कत्ल किए जाने के आरोप लगाए हैं। थाना सदर नाभा पुलिस ने मामले में लड़की, उसके पिता, चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मामले में जांच के बाद धारा में तब्दीली कर दी जाएगी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव कमेली के रहने वाले जगप्रीत सिंह हैपी (24) के तौर पर हुई है। वह संगरूर के चन्नो की एक फैक्ट्री में काम करता था। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगप्रीत के पिता अवतार सिंह ने बताया है कि उनके लड़के के पड़ोस की लड़की के साथ पिछले करीब दो सालों से संबंध थे, जिसे लड़की के परिवार वाले पसंद नहीं करते थे। पड़ोसी ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी थीं। 

इस पर झगड़ा हुआ था और इस दौरान पड़ोसी ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके दूसरे लड़के हरप्रीत सिंह पर दो दिन पहले ही लोहे की राडों से हमला करके उसे घायल किया था। अभी हरप्रीत सिंह का इलाज ही चल रहा था। आरोप लगाया कि इसी बीच जगप्रीत सिंह को पड़ोसी व उसके रिश्तेदारों ने कत्ल करके नहर में फेंक दिया।

परिवार वालों ने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पड़ोसी, उसके दो भाइयों व लड़की के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed