{"_id":"762edbc69945643a8c3b86989e56dc9e","slug":"dead-body-of-missing-mes-staff-found-in-bushes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला लापता एमईएस कर्मी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में मिला लापता एमईएस कर्मी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन पहले सूरजपुर से ससुराल गए युवक का शव वीरवार को नाडा गांव के पास झाड़ियों से पुलिस ने बरामद कर लिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त सूरजपुर निवासी विमल(28) के तौर पर की है। विमल एमईएस में सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन
वीरवार को राहगीरों ने मोरनी टी प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत था। शव को जानवरों ने भी नोच रखा था। चेहरे और हाथों के अलावा सिर पर काफी जख्म थे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे विमल के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विमल के भाई कमल ने बताया कि वह चार नवंबर को सूरजपुर से रामपुर शयूढ़ी स्थित ससुराल के लिए निकला था। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
वहीं, कमल ने ससुराल पक्ष द्वारा विमल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
दो महीने पहले हुए थी दूसरी शादी
विमल की दूसरी शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। जबकि, उसकी पहली पत्नी से एक बेटी है। दस दिन पहले घर से ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था।
शर्ट, शूज और चाबियों से हुई पहचान
शव इस कदर सड़ गया था कि पुलिस को उसकी पहचान करने में भी दिक्कत आई। मृतक के परिजनों ने शर्ट, जुराब और जूते देखकर शव की पहचान की। पुलिस को चाबियां भी मिलीं।