फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of missing child found in canal in Jalandhar

Jalandhar News: नहर में उतराता मिला तीन दिन से गायब बच्चे का शव, मां का आरोप- बेटे की हत्या की गई

Tue, 08 Aug 2023 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि लगता है कि देर रात पानी के बहाव में बच्चे का शव यहां पर पहुंच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of missing child found in canal in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट बाइपास के नजदीक बने पंजाबी बाग से पिछले तीन दिन से गायब 12 वर्षीय बच्चे का शव सोमवार को नहर में उतराता मिला है। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई।

विज्ञापन


इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक बच्चे की मां ने इसे हादसा नहीं बल्कि कत्ल करार दिया है। मृतक की मां का कहना है कि कंचे खेलते वक्त उसके बेटे अजय का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। वह लड़के उसके बेटे को धोखे से बल्लां नहर पर ले गए गए थे। मृतक की मां ने दावा किया है कि उसके बेटे की मौत नहर में डूबने से नहीं हुई है बल्कि उन्हीं लड़कों ने उसे मारकर नहर में फेंका है। 
विज्ञापन


मृतक बच्चे की मां ने कहा कि उसने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में अजय की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने उन्हें पुलिस चौकी गदईपुर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बच्चे को ढूंढने के बजाय हमें थानों के चक्कर ही कटवाती रही। फिलहाल मृतक की मां के आरोपों के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि सोमवार सुबह लोगों को गदईपुर नहर में बच्चे की लाश मिली थी।


पुलिस ने कहा कि लगता है कि देर रात पानी के बहाव में बच्चे का शव यहां पर पहुंच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed