{"_id":"56f94bce4f1c1b360af00140","slug":"dead-body-of-husband-and-wife-found-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घर में मृत मिले पति-पत्नी, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में घर में मृत मिले पति-पत्नी, हत्या का शक
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Mon, 28 Mar 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)के वार्ड एक दारापुर में सोमवार सुबह एक घर में पति-पत्नी संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान बलदेव सिंह (58) और उनकी पत्नी संतोष कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दंपति का बेटा-बहू और दो बेटियां ऑस्ट्रेलिया में हैं। घर से किसी प्रकार की लूट न होने और फिलहाल किसी के साथ रंजिश की बात सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया से बलदेव सिंह के बेटे गोल्डी को बार बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला तो गोल्डी ने वहीं रहती अपनी मौसी विजय कुमारी को फोन किया। सुबह 11 बजे विजय कुमारी अपनी बहन के घर पहुंची तो अंदर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
जब वह भीतर गई तो लॉबी में चारपाई पर संतोष कुमारी और बेड रूम में बेड पर उसके जीजा बलदेव सिंह की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही डीएसपी टांडा परमिंदर सिंह हीर और थाना प्रभारी जंगजीत सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी टांडा परमिंदर सिंह हीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन