फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of class 10th student found in hostel toilet in Pathankot

पठानकोट: छात्रावास के शौचालय में मिला 10वीं के छात्र का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
सार

हरप्रीत की मां ने बिलखते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही हरप्रीत घर से स्कूल के लिए निकला तो कहा कि अब हम 3 माह बाद ही आएंगे। जिस पर उसने कहा कि खूब पढ़ाई करके तुम बड़े अफसर बने, यही इच्छा है। मां ने बताया कि हरप्रीत के पिता इंग्लैंड में हैं। रोती हुई बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि वह अपने भाई को डॉक्टर बनाना चाहती थी लेकिन सारे सपने चकनाचूर हो गए। 

विज्ञापन
Dead body of class 10th student found in hostel toilet in Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट के एमसीएस स्कूल में एक दसवीं के छात्र का शव शौचालय में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार को छात्र के मौत का समाचार मिला तो स्कूल पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस जांच में लगी है। मृतक छात्र की पहचान गुरदासपुर के गांव झंडा लुबाना निवासी हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


थाना शाहपुरकंडी की पुलिस जांच कर रही है। परिवार स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। बता दें कि हरप्रीत स्कूल के छत्रावास में रहता था। हरप्रीत के साथ ही उसकी जुड़वा बहन मनप्रीत कौर भी रहती थी। बुधवार को रात करीब सवा 11 बजे हरप्रीत का शव छात्रावास के शौचालय में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शाहपुरकंडी पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


गुरदासपुर से पहुंचे परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर हरप्रीत की हत्या कर शव को लटकाने के आरोप लगाया और जमकर तोड़फोड़ की। मृतक की मां सरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि रात को हरप्रीत की मौत हुई तो उन्हें तभी क्यों नहीं बताया गया। स्कूल प्रबंधन ने परिवार और उसी छात्रावास में रहती उसकी बहन से भी मामले को छिपा कर रखा। घटना के 10 घंटे बाद उन्हें थाने से फोन आया कि हरप्रीत को चोट लगी है। उसे ले जाओ। मां ने आरोप लगाया कि स्कूल में उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रावास के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
मौके पर पहुंचे शाहपुरकंडी थाना प्रभारी ने स्कूल छात्रावास के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। डीएसपी धार रविंदर रूबी ने बताया कि सीसीटीवी के अनुसार हरप्रीत अकेला शौचालय की ओर जाता दिखाई दे रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच और परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। 


आदेशों के बावजूद छात्रावास में थे छात्र
पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, एमसीएस स्कूल में छात्रावास खुला था और बच्चे अंदर थे। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन सभी बच्चों को वहां से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed