{"_id":"574b34884f1c1b7d28108fa3","slug":"dead-body-found-in-puddle-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के जोहड़ में मिला लापता युवक का शव, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के जोहड़ में मिला लापता युवक का शव, हत्या का शक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के सोहाना स्थित एक जोहड़ में युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। मृतक की पहचान ऑटो चालक रुपेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू (27) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बिल्लू शनिवार से लापता था। अशंका जताई जा रही है कि शनिवार को आंधी और बारिश के दौरान वह जोहड़ में गिर गया था। इस कारण जोहड़ में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। मामले की जांच सोहाना पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक हरप्रीत सिंह कर रहे हैं। चर्चा ये है कि रुपेंद्र की मौत दुर्घटना से नहीं हुई, बल्कि उसके ऊपर हमले के चलते हुई।
विज्ञापन
हालांकि, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लाश को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन