फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body Burnt after Murder

दर्दनाक! हत्या करने के बाद खेत में जलाया शव

Sun, 11 Jan 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 11 Jan 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Burnt after Murder

बरवाला के गांव बरेली के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक हत्या करने के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सके, इसलिए इसे लकड़ियों के बीच रखकर फूंक दिया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं की बारीकी से छानबीन के बाद चंडी मंदिर थाना में हत्या और सुबूत मिटाने के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में काम करते आलम ने दूर जली हुई लकड़ियां देखी तो नजदीक जाकर देखा। वहां जाने पर पता चला कि किसी व्यक्ति के शव को जलाया गया है, जिसके शरीर के अधिकतर हिस्से राख हो चुके हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को सूचना को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जरूरी सुबूत इकट्ठा करने के बाद शव को सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और सुबूत मिटाने की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


चंडीमंदिर थाना के एसएचओ अरविंद कुमार के मुताबिक इस मामले की छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पिछले कुछ दिनों के दौरान आसपास से गुम हुए लोगों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या की इस घटना को सुलझाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed