फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cyber crime with consumer due to credit card

सावधान!, क्रेडिट कार्ड रखते हैं बच कर रहें ऐसे लोगों से

Thu, 04 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
cyber crime with consumer due to credit card

सावधान! अगर आप भी क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो बच कर रहे ऐसे अपराधियों और इनकी चालबाजियों से। पढ़ें काम की खबर। दरअसल फोन पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर अज्ञात व्यक्ति ने 23 हजार से अधिक की ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-22 निवासी हरजीत सिंह ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से 23 हजार 800 रुपये की ऑनलाइन शापिंग की है। पीड़ित ने बताया कि दिसंबर में उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उनसे क्रेडिटकार्ड की पूरी डिटेल ली। कुछ दिन बाद उनके कार्ड से 23,800 रुपये की आनलाइन खरीदारी की गई। इसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब उनके पास क्रेडिट कार्ड का बिल आया। बिल देखकर वह हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सोचने लगे कि उन्होंने 23 हजार रुपये की शॉपिंग नहीं की, फिर बिल कैसे आ गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच पुलिस का साइबर सेल कर रहा है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed