फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   criminal updating facebook from jail in punjab

OMG! कुख्यात अपराधी जेल से कर रहे फेसबुक अपडेट

Sat, 11 Apr 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 11 Apr 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
criminal updating facebook from jail in punjab

पंजाब में फिर से कुख्यात अपराधी द्वारा जेल से ही फेसबुक अपडेट किए जाने का मामला सामने आया है। पिछले काफी समय से राज्य की जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों द्वारा फेसबुक अपडेट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


संगरूर के बाद बठिंडा व फिरोजपुर की केंद्रीय जेलों में बंद कुख्यात अपराधी जोधा कोठागुरु और गोयल गौरव अपने फेसबुक अकाउंट को लगातार अपडेट करते हुए जेल में मोबाइल से खींची तस्वीरें लोड कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में आ चुका है और यह बेहद गंभीर है। अगर इन मामलों में जेल अधिकारियों की कोई मिलीभगत सामने आती है तो आरोपियों के साथ उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा की केंद्रीय जेल में हत्या व अन्य कई आपराधिक मामलों में बंद कुख्यात गैंगस्टर रणजोध सिंह उर्फ जोधा कोठागुरु की ओर से 1 और 5 अप्रैल को जेल में मोबाइल से अपनी फोटो खींच अपने फेसबुक अकाउंट पर डाली गई है।

जोधा की ओर से ये दोनों फोटो रात को ही लोड की गई हैं। जोधा की ओर से पहला स्टेटस अपनी फोटो पोज के रूप में और दूसरा अपनी फोटो समेत होली की मुुबारकबाद लिखकर डाला है।

जेल अधीक्षक को नहीं मामले की जानकारी

criminal updating facebook from jail in punjab

जोधा ने रामपुरा हलके में 2013 में हुए ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव में पीपीपी के नेता लक्खा सिधाना पर जानलेवा हमला किया था। इसमें लक्खा पांच गोलियां लगने के चलते गंभीर घायल हो गया था और उसका एक साथी जगसीर सीरा मारा गया था।

इसके बाद रामपूरा फूल पुलिस की ओर से जोधा को लक्खा पर जानलेवा हमला करने व उसके दोस्त सीरा की हत्या के आरोप में काबू कर बठिंडा जेल भेज दिया था। इससे पहले जोधा जब संगरूर जेल में बंद था तो वह वहां से भी अपना फेसबुक अकाउंट अपडेट करता रहा था।

फिरोजपुर जेल में एक अन्य मामले में बंद आरोपी गोयल गौरव ने मोबाइल के जरिये अपने दोस्त के साथ एक फोटो खींच 26 मार्च 2015 की रात को अपने फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस अपलोड किया है। इस में उसने इन सेंट्रल जेल फिरोजपुर लिखा है ।

जेल अध्यक्ष बठिंडा राजमोहिंदर सिंह धालीवाल का कहना है कि इस बारे में उनको कुछ नहीं पता। लेकिन उक्त फोटो संबंधित जांच करने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed