{"_id":"55f785fcf61405e871e916b10a517a48","slug":"criminal-attack-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा मार्केट में गुंडों का धावा, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृष्णा मार्केट में गुंडों का धावा, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 41 स्थित कृष्णा मार्केट में शनिवार रात दुकान बंद कर रहे दंपति और उसके बेटे पर दर्जनों गुंडों ने धावा बोल दिया। जमकर मारपीट के बाद उन्हें अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
घायल दंपति और उसके बेटे को सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सेक्टर 39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
बताया जाता है कि रमेश का बड़े बेटे सुनील की सेक्टर 41 स्थित कृष्णा मार्केट में टैचियों की दुकान थी। बीती 21 जुलाई को सुनील घर से कहीं चला गया था। जाने से पहले सुनील ने लिखित चिट्ठी में आरोप लगाया था कि उसने कई फाइनांसर से पैसे लिए हैं। इनमें से अनिल गुलाटी नाम का एक फाइनांसर उसे बहुत तंग करता है।
विज्ञापन
उससे दुखी होकर वह घर छोड़कर जा रहा है। सेक्टर 39 में सुनील की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। अस्पताल में दाखिल सुनील के पिता जीरकपुर निवासी रमेश, सुनील की मां रेखा और उसके भाई दीपक ने आरोप लगाया कि उनपर हमला फाइनांसर अनिल गुलाटी ने करवाया है। सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन