फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   criminal and murderer of delhi police constable arrested

दिल्ली पुलिस जवान का हत्यारा इनामी बदमाश काबू

Wed, 08 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Wed, 08 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
criminal and murderer of delhi police constable  arrested
दिल्ली पुलिस के जवान की हत्या समेत गो-तस्करी और रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश सिट्टू को सीआईए टीम ने मांदी की नदी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को दबोचे गए बदमाश सिट्टू ने कई वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली है। पुलिस ने सिट्टू से एक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए। सीआईए ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए टीम ने बताया कि राजस्थान के अजमेर जिले से संबंध रखने वाला बदमाश बिट्टू उर्फ सिट्टू को मंगलवार देर शाम मांदी की नदी में गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को झुंडों के पीछे छिपाए था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने के बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो एक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए। बदमाश सिट्टू गो-तस्करी, चोरी और लूटपाट करने वाले मेवात के गिरोहों को रेकी कर सूचना देता था और इसके एवज में 10 से 15 हजार रुपये एक रात के लिए लेता था।

सिट्टू ने अपने 6 साथियों के साथ 2012 में हरिदास नगर (झाडौदा) थाने के आस-पास दिल्ली पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने सिट्टू बदमाश पर इनाम घोषित किया था।

 दिल्ली पुलिस के जवान को गोली मारने के मामले में आरोपी गुलाब भी फरार है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए बदमाश सिट्टू को सीआईए ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


तान्या सिंह, डीएसपी, नारनौल ने बताया कि पुलिस ने इनामी बदमाश सिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। सिट्टू को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed