{"_id":"7cc46a437bf097070217251f497505ca","slug":"crime-suicide-bank-officer-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया, मामला दर्ज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-44 स्थित केनरा बैंक सोसायटी में फंदा लगाकर जान देने वाली महिला भावना मेहता के परिजनों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
वीरवार को पटना से आए भावना के परिजनों ने पुलिस को बयान दिया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इसलिए उसने तंग आकर आत्महत्या कर ली।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पति शांतनु के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-44 स्थित केनरा बैंक के कर्मचारी शांतनु ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार शाम को उसकी पत्नी भावना मेहता के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी।
कहासुनी होने के बाद उसकी पत्नी अपने कमरे में चली गई। वह बच्चे को खिलाने लगा। काफी देर तक जब पत्नी कमरे से बाहर नहीं आई तो उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की थी। दरवाजा न खोलने पर उसने पुलिस को सूचित किया था।