फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime news, accused sent to jail, bjp distt. incharge son beaten, court news, chandigarh

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime news, accused sent to jail, bjp distt. incharge son beaten, court news, chandigarh
जेल
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी युवकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। शनिवार को भाजपा नेता के बेटे पर करीब 14 लड़कों ने रामदरबार में हमला किया था।
विज्ञापन


जिसमें से पुलिस ने सात लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सभी गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया है। बाकी के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी चल रही है। फिलहाल मामले में किसी और की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर में 14 युवकों को नामजद किया है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष देवी सिंह के बेटे विक्रम ने रामदरबार में स्थित ऑफिस के सामने आरोपी लड़कों को खड़ा होने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए युवकों ने उस पर डंडों व गंडासी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। विक्रम के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है।


पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामदरबार निवासी सावन, सुमित, आकाश, राहुल, शुभम, विपिन व फरीद खान के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed