{"_id":"62542bcfe60db662083e4f95","slug":"creta-car-robbed-from-nri-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फिल्मी स्टाइल में वारदात: महिला ने मांगी लिफ्ट, रोकी तो हथियार दिखा लूट ली क्रेटा, जान से मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में फिल्मी स्टाइल में वारदात: महिला ने मांगी लिफ्ट, रोकी तो हथियार दिखा लूट ली क्रेटा, जान से मारने की धमकी भी दी
Mon, 11 Apr 2022 06:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:56 PM IST
सार
थाना गोराया के प्रभारी प्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। सीसीटीवी में दो युवक नजर आए हैं। महिला का पता नहीं चल पाया कि कौन है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद दो लुटेरे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात में थाना गोराया के गांव दोसांझ कलां में एक एनआरआई से लुटेरों ने हथियार दिखाकर क्रेटा कार लूट ली। लुटेरों ने वारदात को घर के पास ही अंजाम दिया। घटना दोपहर दो बजे की है। जनरैल सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी दोसांझ कलां काम से गांव लाडोवाल जा रहा था। जैसे ही वह मेन रोड पर पहुंचे तो उन्हें एक महिला ने लिफ्ट के बहाने हाथ दिया, इस पर उन्होंने इंसानियत दिखाई और गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
जैसे ही गाड़ी का शीशा नीचे कर बात की और कार का दरवाजा खोलने लगे तभी हथियारबंद दो युवक वहां आ धमके। लुटेरों ने उन्हें कार से उतरने को कहा। वह कार से बाहर निकल आए तो वे तीनों कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
जरनैल सिंह ने बताया कि वह यूके में रहते हैं और दो महीने पहले ही वापस लौटे हैं और इस घटना से वह काफी डरे हैं। उक्त लुटेरे उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। थाना गोराया के प्रभारी प्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। सीसीटीवी में दो युवक नजर आए हैं। महिला का पता नहीं चल पाया कि कौन है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन