फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of husband together with son

बेटे से करा दिया पिता का कत्ल...और बनी विधवा

Wed, 10 Jun 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 10 Jun 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
creepy murder of husband together with son

पति की शराब की लत से इतना दुखी हुई कि बेटे से ही पति का कत्ल करवा दिया और मामला छिपाने के मकसद से लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। सनसनीखेज वारदात पटियाला जिले की है।

विज्ञापन


यहां पति के शराब पीने की बुरी लत से परेशान पत्नी की ओर से अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या को छिपाने के लिए बाद में लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी, बेटे के अलावा चार और व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सुनीता देवी निवासी नवां गांव रोड साहनेवाल ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका भाई सिकंदर (50) निवासी गुरु नानक बस्ती बडूंगर स्थानीय श्री काली देवी मंदिर में चूड़ियों की दुकान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई से मिलने पहुंची तो भाभी का भेद खुला

creepy murder of husband together with son

दो दिन पहले जब वह मंदिर गई, तो पता लगा कि उसका भाई आठ दिन से दुकान नहीं खोल रहा था। वह अपने भाई के घर पहुंची, जहां पर उसकी भाभी ममता रानी, भतीजे सुलखन सिंह पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर शिकायतकर्ता सुनीता देवी को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने जब मामले की जांच की और ममता व उसके लड़के से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने मान लिया कि सिकंदर को उन्होंने गला घोंट कर मार डाला है।

वे उसकी शराब पीने की बुरी लत से परेशान थे। वारदात को अंजाम देने में उनकी बलवीर सिंह, दलजीत सिंह, गगन निवासी ग्रिड रोड पटियाला, शुभप्रीत सिंह निवासी कलर कालोनी बडूंगर ने भी साथ दिया।

कत्ल के बाद लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया, जिससे किसी को कुछ पता न लगे। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed