प्रेमी से मिलने न दिया तो सुहागन खुद बनी विधवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को प्रेमी संग मिलने से रोकना उसकी जिंदगी के लिए भारी पड़ गया। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर खुद को बनाया विधवा। मामले का खुलासा होते ही सभी चौंक गए।
दरअसल पंजाब के गुरुहरसहाए(फिरोजपुर) में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी। पति को उनके प्रेम-प्रसंग संबंधी भनक लग गई थी। उधर, पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पांच जुलाई को किसान कारज सिंह पुत्र चरणजीत सिंह वासी घागा कला के खेत से गुजर रहे नाले में से नगोरी उर्फ गौरा पुत्र महिंदर सिंह वासी सुखानंद थाना समालसर जिला मोगा की लाश मिली थी। पुलिस गौरा की हत्या की तहकीकात कर रही थी।
युवक से दो साल से संबंध थे, पति को 3 माह पहले जानकारी हुई
किसी व्यक्ति ने बताया कि गौरा की पत्नी प्रवीन के अवैध संबंध गुरसेवक सिंह पुत्र दर्शन सिंह के साथ है। पुलिस ने प्रवीन और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
प्रवीन ने पूछताछ दौरान बताया कि उसके गुरसेवक सिंह के साथ पिछले दो साल से संबंध थे जबकि गौरा को पिछले तीन माह से उनके संबंधों संबंधी जानकारी हुई थी। गौरा नहीं चाहता था कि प्रवीन उसके पीछे गुरसेवक से मिले। इसी बात को लेकर प्रवीन और गौरा का आपस में झगड़ा होता था।
प्रवीन ने बताया कि इसी बात से दुखी होकर उसने अपने प्रेमी गुरसेवक से मिलकर उसकी हत्या कर लाश नाले में फेंक दी। गौरा ने भी पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि प्रवीन और उसके पिछले दो साल से संबंध थे और दोनों गौरा से छिपकर मिलते थे।