फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Counter intelligence caught three people with eight illegal weapons in Bathinda

Bathinda: काउंटर इंटेलिजेंस ने आठ अवैध हथियारों समेत तीन को दबोचा, बड़ी वारदात की फिराक में थे

Tue, 21 Nov 2023 10:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 10:17 PM IST
सार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजभूपिंदर सिंह, रमन कुमार और जगजीत सिंह एक चोरी की ऑल्टो कार में सवार होकर गोबिंदपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद काउंटर इंटेलिजेंस ने गांव गोबिंदपुरा नहर की पटरी के पास नाकाबंदी की और सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोककर जांच की तो कार सवार उक्त तीनों आरोपियों से आठ अवैध हथियार मिले।

विज्ञापन
Counter intelligence caught three people with eight illegal weapons in Bathinda
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस विंग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विंग ने अवैध हथियारों समेत तीन युवकों को चोरी की कार समेत गिरफ्तार  किया है। तीनों आरोपियों की पहचान राजभूपिंदर सिंह निवासी गांव डिक्ख जिला बठिंडा, रमन कुमार निवासी गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर, जगजीत सिंह निवासी गांव ढिल्लवां खुर्द जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के अलावा संगरूर जेल में बंद कुलविंदर सिंह, हरचरन सिंह और सुलतान सिंह के खिलाफ थाना कैंट में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने ये हथियार उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश से खरीदे होंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजभूपिंदर सिंह, रमन कुमार और जगजीत सिंह एक चोरी की ऑल्टो कार में सवार होकर गोबिंदपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद काउंटर इंटेलिजेंस ने गांव गोबिंदपुरा नहर की पटरी के पास नाकाबंदी की और सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोककर जांच की तो कार सवार उक्त तीनों आरोपियों से आठ अवैध हथियार मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह संगरूर जेल में बंद कुलविंदर सिंह, हरचरन सिंह, सुलतान सिंह से संपर्क में थे। तीनों ही बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। रिपोर्टर ने मामले में थाना कैंट के एसएचओ से बात करने की कोशिश की। उनके सरकारी नंबर पर फोन किया गया। घंटी बजी लेकिन किसी ने उठाया नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed