फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on song of comedian kapil sharma movie, organically

अब कपिल शर्मा की 'किस-किस को प्यार करूं' पर बवाल

Fri, 25 Sep 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Fri, 25 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
controversy on song of comedian kapil sharma movie, organically

अक्षय कुमार की 'सिंह इंज ब्लिंग ' के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'किस-किस को प्यार करूं' पर बवाल मच गया है। हिन्दू संगठनों ने मूवी के गाने में भगवान शंकर के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध की मांग की।

विज्ञापन


हिंदू संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं के विरोध में डीसी और एसएसपी को सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार को संबोधित मांग पत्र सौंपा। श्री भगवान परशुराम सेना जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि फिल्म किस किस को प्यार करूं के एक गाने में भगवान शंकर का अपमान किया गया है।
विज्ञापन


यह हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। ब्राह्मण कल्याण परिषद के पंजाब प्रधान केसी शर्मा एवं मनदीप शर्मा ने वीर हकीकत राये सेवा समिति के संस्थापक पप्पा सूद ने ऐसी फिल्मों को पास करने वाले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके नरेंद्र परशा, पंकज बेदी, पवन कुमार, हरप्रीत सिंह, हैप्पी सूद, कमल सैनी, कुलदीप कुमार, हनी तनेजा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'किस-किस को प्यार करुं' पर प्रतिबंध लगाने की मांग

controversy on song of comedian kapil sharma movie, organically

बजरंग दल के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी धनप्रीत कौर व सहायक कमिश्नर नवनीत बल को हिंदी फिल्म किस-किस को प्यार करुं पर प्रतिबंध लगाने हेतु ज्ञापन दिया।

परमजीत सिंह ने कहा कि इस फिल्म में फिल्माए गए गानों में देवी-देवताओं का काफी अपमान किया गया है। 25 सितंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।

इसलिए फिल्म रिलीज से पहले इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। बजरंग दल ने मांग करते हुए कहा कि फिल्म के कलाकार, अभिनेता, अभिनेत्री, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व सेंसर बोर्ड के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके एफआईआर दर्ज की जाए।

इस अवसर पर किरपाल सिंह, मनी नसरां, सरवजीत साबी, गुरमेल दीवाना, मनीष भंडारी, परमजीत सोनू आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed