फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy in Jind on Burning Pakistan Flag

पाकिस्तान का झंडा जलाने पर बवाल, गोली मारी

Wed, 10 Dec 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 10 Dec 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
Controversy in Jind on Burning Pakistan Flag

दो ट्रकों पर पाकिस्तानी झंडे लगे होने की जानकारी पुलिस को देने पर मंगलवार सुबह अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ने ट्रक यूनियन के उपप्रधान को गोली मार दी।

विज्ञापन


गोली जबड़े पर लगने के कारण ट्रक यूनियन के उप प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


अनाज मंडी के पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 

ट्रक पर झंडे लगे होने की पुलिस को दी थी सूचना

Controversy in Jind on Burning Pakistan Flag

जानकारी के अनुसार सोमवार को किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर ट्रक यूनियन में दो ट्रकों पर पाकिस्तानी झंडे लगे होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रकों पर लगे हरे रंग के 786, चांद और तारे छपे झंडों को उतरवा दिया था। बाद में ट्रक चालकों ने झंडे जला दिए थे।

जिन ट्रकों पर यह झंडे लगे थे, वे ट्रक अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जयभगवान मित्तल के थे। इन दोनों ट्रकों में लुधियाना से बंगलुरु के लिए साइकिलें भरी हुई थीं। बंगलुरु जाते वक्त चालकों ने रिपेयरिंग के लिए ट्रकों को जींद की ट्रक यूनियन में खड़ा कर रखा था।

उस समय ट्रक चालकों ने बताया था कि वे पाकिस्तान टमाटर लेकर जाते रहते हैं। वहां जाते समय इस तरह का झंडा लगाने से उनका आनाजाना सुरक्षित हो जाता है। गत दिनों वे पाकिस्तान गए थे, वापस आने के बाद झंडे उतारने रह गए थे।

सुबह हुआ था विवाद

Controversy in Jind on Burning Pakistan Flag

इसी विवाद को लेकर मंगलवार सुबह ट्रकों के मालिक जींद निवासी जयभगवान मित्तल ट्रक यूनियन पहुंचे। ट्रकों पर पाकिस्तानी झंडे लगे होने की सूचना पुलिस को देने पर भड़क गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयभगवान मित्तल और राजेश सिंधू के बीच झंडे जलाने को लेकर विवाद भी हुआ।

इसी दौरान ट्रकों के मालिक जयभगवन मित्तल ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से राजेश सिंधू पर गोली दाग दी। गोली सीधे राजेश के मुंह में जा लगी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राजेश को शहर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी जयभगवान मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जयभगवान मित्तल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कोट
ट्रक पर लगे झंडों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके चलते जयभगवान मित्तल ने राजेश को गोली मार दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
- बदन सिंह राणा, एसपी, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed