फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   continued misdeed to new married wife, dead

नवविवाहिता पत्नी से करता रहा अप्राकृतिक सेक्स, हुई मौत

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुढलाडा,मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बुढलाडा,मानसा(पंजाब) Updated Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
continued misdeed to new married wife, dead

नई-नई शादी हुई थी, लेकिन व्यक्ति ने अपनी नव-विवाहिता पत्नी के साथ लगातार गलत ढंग से सेक्स किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। युवती के मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 304, 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना पंजाब के मानसा जिले के गांव हाकमवाला की है। यहां के नौजवान कुलदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह का करीब 25 दिन पहले गांव बहादुरपुर की युवती के साथ विवाह हुआ। इस दौरान कुलदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती डरा-धमका कर लगातार अप्राकृतिक तरीके के साथ संभोग करता रहा।
विज्ञापन


जिस कारण उसकी पत्नी की हालत नाजुक हो गई। जिस पर लड़की के परिवार द्वारा उसको विभिन्न प्राईवेट अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन इलाज दौरान दर्द की पीड़ा को न झेलते उसकी वीरवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोहा पुलिस ने लड़की की माता के ब्यानों पर मृतका के पति कुलदीप सिंह के खिलाफ धारा 304, 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना बोहा के प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर ली जान

continued misdeed to new married wife, dead

उध्‍ार मानसा के गांव छापियावाली में एक विवाहिता की उसके ससुर परिवार की ओर से जहर देकर और गल दबाकर हत्या की गई। उसका सिविल अस्पताल मानसा में पोस्टमार्टम करवाया गया। थाना कोटधरमू की पुलिस ने उसके पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मुक्तसर के गांव हीरके निवासी वीरपाल कौर का विवाह कोटधरमू में पड़ते गांव छापियावाली निवासी मनप्रीत सिंह के साथ हुआ था। वीरपाल के मौसा राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी लड़की को काफी समय से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

बुधवार सुबह उसे उसके ससुर परिवार की ओर से कोई जहरीली चीज देकर मौत के घाट उतार दिया। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी लड़की मृतक पाई गई। वीरपाल कौर के परिजनों ने ससुराल परिवार पर उसे मारने का आरोप लगाया है।

थाना कोटधरमू की पुलिस ने वीरपाल के पति मनप्रीत सिंह, सुसर किरपाल सिंह, सास बलजीत कौर व देवर छिंदा सिंह वासी छापियावाली जिला मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कोटधरमू के एएसआई कुलवंत सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed